नई दिल्ली। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ( Online platform ) पर ठगी का मामला सामने आता रहता है। लेकिन ताजा मामला पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ( Ex PM Dr Manmohan Singh ) के मीडिया सलाहाकार रहे संजय बारू ( Sanjay Baru ) के साथ ऑनलाइन ठगी ( Online Fraud ) का सामने आया है। ऑनलाइन शराब खरीदने के नाम पर ठगों ने संजय बारू को भी अपना शिकार बनाया। ठगी का शिकार होने के बाद संजय बारू ने साउथ दिल्ली के हौजखास थाने ( HauzKhas Police Station ) में इस बाबत शिकायत दर्ज कराई है।
हौजखास थाना पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक संजय बारू को ऑनलाइन ठगों ने 24 हजार रुपए का चूना लगाया। पुलिस ने मामले में ओला कैब ड्राइवर ( Cab Driver ) आकिब जावेद को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ऑनलाइन शराब की फर्जी वेबसाइट ( Fake Website ) बना रखी थी। वह लॉकडाउन ( Lockdown ) को दौरान लोगों को ठगने का काम कर रहा था।