
पति की फर्जी आईडी बनाकर पत्नी ने अश्लील फोटो भेंजी, कंपनी ने नौकरी से निकाला
गुड़गांव। फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर कंपनी के बॉस व सहकर्मियों को आपत्तिजनक फोटो भेजने का मामला सामने आया है। इस मामले में युवक को नौकरी से बाहर कर दिया गया है। मगर युवक ने अपनी पत्नी पर यह सब करने का आरोप लगाया है। दोनों के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। प्राथमिक जांच में मामला सही पाए जाने पर सेक्टर-18 थाना पुलिस ने आईटी ऐक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
नौकरी से निकाला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,अभिषेक साल 2014 से गुड़गांव में एक निजी कंपनी में जॉब कर रहा था। अचानक एक दिन उसकी मेल आईडी से उसके बॉस को आपत्तिजनक मैसेज मिलते हैं। इस पर उसके अधिकारी उसे बुलाते हैं और सफाई मांगते हैं। यह देखकर अभिषेक हकाबका रह जाता है और कहता है कि यह उसका काम नहीं है। मगर कंपनी के अधिकारी उसकी एक नहीं सुनते हैं और उसे नौकरी से निकाल देते हैं।
2011 में अभिषेक शादी हुई थी
पुलिस के अनुसार साल 2011 में अभिषेक शादी हुई थी,लेकिन शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी में अनबन हो गई। अब दोनों अलग रहते हैं। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है। अभिषेक का आरोप है कि साल 2016 में पत्नी ने अभिषेक के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाया,उसमें उसकी फोटो लगाई गई। फिर इस फर्जी आईडी के जरिए युवक की कंपनी के सहकर्मियों और सीनियर्स को आपत्तिजनक मेसेज व फोटो भेज दिए। उन्हें फेसबुक मेसेंजर से कॉल कर तरह-तरह की कहानियां सुनाई गईं। युवक के अनुसार, इस सबके चलते कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया। सेक्टर-18 थाना एसएचओ इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला सही पाए जाने पर युवक की पत्नी के खिलाफ आईटी ऐक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
Published on:
06 Jun 2018 02:11 pm
