
कोहली के साथ इस नेता ने इलाके में लगवाए पोस्टर, विराट को देखने पहुंचे लोगों का टूट गया दिल
मुंबई। हमारे देश में जनता को लुभाने के लिए नेता ऐसे ऐसे हथकंड़े आजमाते हैं जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते हैं। वोटर्स को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कभी कुछ सियासी लोग शराब बांट देते हैं तो कभी पैसा। वादाखिलाफी के आरोप तो करीब-करीब हर नेता पर ही लगते हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक नेता ने पंचायत चुनाव के दौरान लोगों से कुछ ऐसा कर दिखाया जिसका शायद ही किसी को अंदाजा हो।
पूरे इलाके में लगवाए कोहली के होर्डिंग्स
महाराष्ट्र में सरपंच का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार विट्ठल गणपत घावते ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के कार्यक्रम में शिरकत करने का वायदा किया। ग्राम पंचायत के उम्मीदवार का कोहली को कार्यक्रम में लाने का वायदा धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में फैल गया, जिसके बाद उसने अपना वायदा पूरा करने के लिए अपनी तस्वीर के साथ विराट कोहली की तस्वीर को पोस्टर पर लगवा दिए। लोगों की उत्सुकता विराट कोहली को देखने की भी हुई।
कार्यक्रम में विराट का हमशक्ल पहुंचा
महाराष्ट्र के शीरपुर के रामलिं ग्राम पंचायत से सरपंच का चुनाव लड़ रहे विट्ठल गणपत घावते ने पूरे इलाके में खुद का कोहली के साथ होर्डिंग लगवा दिए। कोहली को देखने भारी तादाद में लोग वहां पहुंचे। लेकिन कोहली की जगह जब उनका हमशक्ल वहां पहुंचा तो लोगों का दिल ही टूटा गया। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उस उम्मीदवार का जमकर मजाक उड़ाया।यूजर्स मेजदार अंदाज में विराट कोहली की तुलना कर रहे हैं। साथ ही साथ नेता विट्ठल घावते की भी खूब खिंचाई हो रही हैं। जिन्होंने जनता का दिल तोड़कर रख दिया। जो टीम इंडिया की शान विराट कोहली की जगह किसी और को ले आए
Published on:
27 May 2018, 4:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.