12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप शुरू, कोहरे की वजह से 25 ट्रेनें लेट तो 12 की गईं रद्द

25 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि 12 को रद्द कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Dec 15, 2017

Train cancel

Train cancel

नई दिल्ली: पहाड़ी इलाकों समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड ने अपना कहर ढहाना शुरू कर दिया है। जहां एक तरफ पहाड़ों में बर्फबारी की वजह से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है तो मैदानी इलाकों में बूंदाबादी की वजह से शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। दिल्ली के साथ-साथ यूपी और हरियाणा में भी शीतलहर शुरू हो गई है। शुक्रवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। ठंड और कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 25 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा 2 ट्रेनों का समय बदला गया है।

विजिबलिटी भी बेहद कम
दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को विजिबलिटी 600 मीटर दर्ज की गई है, जबकि गुरूवार को यह 700 मीटर थी। आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

रेल मंत्रालय ने बनाई है ये योजना
आशंका है कि आने वाले दिनों में कोहरे की वजह से रेल यातायात पर इसका और भी ज्यादा असर पड़ेगा। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक विस्तृत योजना तैयार की है। इसमें कोहरे से प्रभावित क्षेत्रों के लिए ट्रेनों को रद्द करने, ट्रेनों की फ़्रीक्वेंसी घटाने आदि के बारे में जानकारी दी गई है। यह योजना 1 दिसंबर से लागू हो गई है और 13 फरवरी तक इस पर अमल किया जाएगा। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए पहले ही ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है, इससे लोग फिर से यात्रा की योजना बना सकेंगे। ट्रेन रद्द होने पर प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड दिया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन का स्टेटस अवश्य जांच लें।

ये ट्रेनें की गई रद्द
लिछवी एक्सप्रेस, फर्राका एक्सप्रेस, जन साधारण एक्सप्रेस (अप-डाउन), पटना-कोटा एक्सप्रेस, सियालदाह एक्सप्रेस, बनारस-सियालदह एक्सप्रेस, आनंद विहार-हतिया एक्सप्रेस, लखनऊ-आनंद विहार डबल डैकर, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस, इंटरसिटी (लखनऊ-आगरा) और आगरा से लखनऊ, कुरुक्षेत्र-मथुरा एक्सप्रेस, मथुरा-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग