1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुपर साइक्लोन में बदला ‘Cyclone Amphan’, बंगाल और ओडिशा में भारी तबाही की आशंका

अब बंगाल और ओडिशा तट की तरफ तेजी के साथ बढ़ रहा चक्रवात अम्फान तूफान अम्फान से बंगाल और ओडिशा के तटीय जिलों में नुकसान हो सकता

2 min read
Google source verification
सुपर साइक्लोन में बदला Cyclone Amphan, बंगाल और ओडिशा में भारी तबाही की आशंका

सुपर साइक्लोन में बदला Cyclone Amphan, बंगाल और ओडिशा में भारी तबाही की आशंका

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) ने जानकारी दी है कि चक्रवात अम्फान ( Cyclone Amphan ) अब बंगाल और ओडिशा तट की तरफ तेजी के साथ बढ़ रहा है।

चक्रवात ( Cyclone Update ) की वर्तमान गति 160 किमी/घंटा है रिकॉर्ड की गई है। हालांकि चक्रवात अभी दीघा से लगभग एक हजार किलोमीटर दूरी पर है।

IMD महानिदेश मृत्युंजय महापात्रा ने सोमवार को यहां बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने ताकतवर चक्रवाती तूफान अम्फान ( Cyclone Amphan ) से पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) और ओडिशा के तटीय जिलों में व्यापक नुकसान हो सकता है।

जिसका मुख्य कारण चक्रवात का सुपर साइक्लोन ( Super Cyclone ) बदलना है।

पश्चिम बंगाल: प्रवासी मजदूरों की वापसी के लिए ममता सरकार ने बनाई नोडल अफसरों की टीम

मौसम विभाग के अनसार बंगाल की खाड़ी में उठने वाले इस चक्रवात की रफ्तार अभी और अधिक बढ़ने की आशंका है।

यही वजह है कि संभावित खतरे को भांपते हुए ओडिशा के 12 जिलों और पश्चिम बंगाल के 5 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिम बंगाल की अगर बता करें तो कोलकाता समेत दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर हाई अलर्ट पर रखे गए हैं।

इसके साथ मछुआरों को समुद्र में प्रवेश न करने की सलाह दी गई है।

मुंबई: मझगांव की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, लोगों को सुरक्षित निकालने का काम जारी

चक्रवात 'अम्फान' को लेकर केरल 13 जिलों में येलो अलर्ट, NDRF ने संभाला मोर्चा

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अम्फान ओडिशा में 1999 में तूफान के बाद दूसरा सुपर साइक्लोन (चक्रवाती तूफान) है।

वह ऐतिहासिक रूप से सबसे तीव्र चक्रवाती तूफान था 1999 के सुपर साइक्लोन ने 9,000 से अधिक लोगों की जान ले ली थी।

700 किलोमीटर तक फैले और लगभग 15 कि. मी. ऊंचाई वाला चक्रवात अम्फान अपने केंद्र में 220 से 230 कि. मी. प्रति घंटे की गति से घूम रहा है।

Story Loader