1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cyclone Amphan Update: सुपर साइक्लोन में बदला ‘अम्फान’, 11 लाख लोगों पर मंडराया खतरा, जानिए पूरा अपडेट

-Cyclone Amphan Live Update: चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ अब सुपर साइक्लोन ( Super Cyclone ) में बदल चुका है। यानी अब यह पहले से भी ज्यादा खतरनाक हो चुका है।-भारतीय मौसम विभाग ( IMD High Alert ) ने इसको लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। ओडिशा ( Amphan in Odisha ) के तटीय इलाकों और पश्चिम बंगाल की गंगा नदी के पास के इलाकों में भारी से भारी बारिश ( Heavy Rain Alert ) होगी।-Weather Forecast: इसकी रफ्तार मध्य बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्सों के ऊपर 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा हो सकती है।

2 min read
Google source verification
Cyclone Amphan live update weather forecast imd alert heavy rain

नई दिल्ली।
Cyclone Amphan Live Update: चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ अब सुपर साइक्लोन ( Super Cyclone ) में बदल चुका है। यानी अब यह पहले से भी ज्यादा खतरनाक हो चुका है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD High Alert ) ने इसको लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। इसके चलते ओडिशा ( Amphan in Odisha ) के तटीय इलाकों और पश्चिम बंगाल की गंगा नदी के पास के इलाकों में भारी से भारी बारिश ( Heavy Rain Alert ) होने की आशंका है। मौसम विभाग ( Weather forecast ) का कहना है कि इसकी रफ्तार मध्य बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्सों के ऊपर 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा हो सकती है।

ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने बताया कि करीब 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। चक्रवाती तूफान अम्फान को लेकर एनडीआरएफ ( NDRF ) के महानिदेशक एसएन प्रधान ने बताया है कि भीषण चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए तैयारियों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Modi ) ने एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, मुख्य सलाहकार पीके मिश्रा, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

चक्रवात ‘AMPHAN’ को लेकर केरल के 13 जिलों में येलो अलर्ट, NDRF ने संभाला मोर्चा

30 से ज्यादा एनडीआरएफ की टीम तैनात
एसएन प्रधान ने बताया कि एनडीआरएफ की 30 से ज्यादा टीम को किया गया हैं। जबकि 10 से अधिक अन्य को तैयार रखा गया है। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉक्टर एम महापात्रा ने बताया कि इस ये तूफान 20 मई को भारत की तटीय सीमाओं से टकराएगा। इस दौरान भारी से भारी बारिश होगी। उन्होंने बताया कि तूफान का मार्ग ओडिशा, पश्चिम बंगाल से होते हुए बांग्लादेश की तरफ का है।

11 लाख लोगों पर खतरा!
ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने कहा कि गंजाम, गजपति, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, जाजपुर, कटक, खुर्दा और नयागढ़ के जिलाधिकारियों से जरूरत पड़ने पर संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए तैयारियां कर ली गयी हैं।

ओडिशा की ओर से तेजी से बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान 'Amphan', भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

20 मई तक भारी बारिश ( IMD heavy Rain Alert )
मौसम विभाग के मुताबिक, 19 मई तक इसकी रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटा की हो सकती है। इस वजह से ओडिशा, बंगाल में दो दिनों तक भारी बारिश की भी आशंका है। प्रशासन ने मछुआरों को 18 से 20 तारीख के बीच ओडिशा और बंगाल के तटों के समंदर किनारे ना जाने की सलाह दी है।

Story Loader