21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

25 मई का इतिहास : आज के दिन नासा ने मंगल ग्रह पर उतारा था रोबोट, जानिए आज की अन्‍य अहम घटनाएं

आज 25 मई का दिन इतिहास के पन्नों में बहुत कुछ सिमटा हुआ है। आज के दिन अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा द्वारा भेजा गया रोबोट मंगल ग्रह पर उतरा। जहांगीर और मेहरून्निसा उर्फ नूरजहां का निकाह 25 मई के दिन ही हुआ था।

2 min read
Google source verification
History of 25 May

History of 25 May

नई दिल्ली। इस दुनिया में रोजाना कुछ ना कुछ अच्छा और बुरा घटित होता रहता है। कभी धरती तो कभी अंतरिक्ष में कुछ ऐसी घटनाएं घटती है जो हमेशा याद रहती है। इन घटनाओं को चाहकर भी हम कभी भूल नहीं सकते। कुछ ऐसी ही घटनाएं इतिहास के पन्नों में दर्ज होती हैं। जब इन घटनाओं को याद करते हैं तो इतिहास की इतिहास की खट्टी मीठी पुरानी यादें ताजा हो जाती है। ऐसे ही आज 25 मई का दिन भी इतिहास के पन्नों में बहुत कुछ सिमटा हुआ है। जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर के शहजादे सलीम उर्फ जहांगीर और मेहरून्निसा उर्फ नूरजहां का निकाह 25 मई के दिन ही हुआ था। आइए जानते हैं 25 मई के दिन इस दुनिया में क्या क्या घटित हुआ।


25 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:—

1611: मुगल शासक जहांगीर ने मेहरून्निसा से निकाह किया जो इतिहास में नूरजहां के तौर पर जानी जाती हैं।

1877: यात्रियों से भरा स्टीमर 'सर जॉन लारेंस' ओडिशा तट के पास डूब गया, जिसमें 732 लोग सवार थे।

1886: प्रख्यात वकील और शिक्षाविद रास बिहारी बोस का जन्म हुआ था।

1961: अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने देश के अंतरिक्ष अभियान की शुरुआत के लिए लाखों डॉलर की राशि की घोषणा की। उन्होंने वर्ष 1970 तक अमेरिका को चांद पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा था।

यह भी पढ़ें :— शुभ संकेत धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार: देश के 200 जिलों में कम हुए रोजाना केस, पॉजिटिविटी रेट में भी घटी

1963: अफ्रीकी देशों को एकजुट करने के इरादे से 32 देशों ने अफ्रीकी संघ का गठन किया।

1966 – एक्सप्लोरर प्रोग्राम: एक्सप्लोरर 32 लॉन्च किया गया था।

1977: स्टार वार्स सिनेमाघरों में जारी की गई थी।

1985: बंग्‍लादेश में भारी तूफान के कारण लगभग 10 हजार लोगों की मौत।

1989: मिखाइल गोर्बाचेव सोवियत संघ के कार्यकारी राष्ट्रपति चुने गए।

1991: इजरायल ने 14 हजार यहूदियों को इथियोपिया से निकाला।

यह भी पढ़ें :— कोरोना की तीसरी लहर का बच्चों पर रहेगा कितना असर? जानिए बाल रोग विशेषज्ञ संघ और दिल्ली एम्स की राय


1995: अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार जीवित जीव के डीएनए को डीकोड करने में सफलता मिली।

1998: यूरोपीय संघ के सदस्य देश परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध नहीं लगाने के लिए राजी हुए।

2003: चिली ने विश्व कप टेनिस का ख़िताब पहली बार जीता।

2005: हिन्दी फ़िल्म अभिनेता एवं राजनीतिज्ञसुनील दत्त का निधन हुआ था।

2008: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा द्वारा भेजा गया रोबोट मंगल ग्रह पर उतरा।

2009: उत्तरी कोरिया ने कथित रूप से अपने दूसरे परमाणु उपकरण का परीक्षण किया था।

2010: भारतीय मूल की 59 वर्षीय कमला प्रसाद बिसेसर त्रिनिदाद और टोबेगो की पहली महिला प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं थी।

2011: द ओपरा विनफ्रे शो की अंतिम कड़ी का प्रसारण। सबसे लंबे समय तक प्रसारित हुए इस टेलीविजन कार्यक्रम ने ओपरा को अमेरिका की सबसे रईस और प्रभावी शख्सियत बना दिया।

2011: भारतीय समाज सेवी रजनीकांत अरोल का निधन हुआ था।

2012: प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार भगवत रावत का निधन हुआ था।

2012: स्पेसएक्स का ड्रैगन अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के साथ मिलने वाला पहला व्यावसायिक अंतरिक्ष यान बन गया।

2013: जापान के 80 वर्षीय युइशिरो मिडरा ने सबसे अधिक उम्र में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।