नई दिल्ली। देश के पहाड़ी राज्यों में हो रही भारी बर्फबारी ( Snowfall ) ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। आलम यह हैं कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi ) समेत समूचा उत्तर भारत बर्फीली हवाओं से कांप रहा है। बुधवार को कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली में लोगों को सर्दी के ठिठुरते देखा गया। इस बीच बेसहारा और बेघर लोगों को सरकारी सहायता प्राप्त रैन बसेरों में शरण पाई।