चार घंटे तक लेट आईं ट्रेनें, शताब्दी एक्सप्रेस को किया री-शेड्यूल
उत्तर भारत में पड़ रहे कोहरे के कारण दिल्ली रूट से भोपाल आने वाली ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटे लेट चल रही हैं। शनिवार को 24 से अधिक ट्रेनें आधा घंटे से लेकर 4.30 घंटे तक की देरी से भोपाल आईं। 12002 नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस 2.15 घंटे की देरी से आई। इस वजह से वापसी में 12001 हबीबगंज-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस निर्धारित समय दोपहर तीन बजे से ढाई घंटे री-शेड्यूल कर शाम 5.30 बजे रवाना की गई। दक्षिण एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस और भोपाल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें चार घंटे की देरी से आईं।