भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाक आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान में तीन भयावह आतंकवादी हमलें में कई बेगुनाह लोगों की मौत हो चुकी है। इन मौतों से लोगों को धक्का लगा है। विदेश मंत्रायल के बयान के मुताबिक, 'इन हमलों में 150 से ज्यादा निर्दोष लोगों ने अपनी जान गवां दी और सैकड़ों घायल हुए हैं।' बयान में यह भी कहा कि ज्यातादर मौतें चुनावी रैलियों के दौरान हुए हमलों में हुई हैं। ये काफी परेशान करने वाला है।