5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली-मुंबई में बेहतर हुए हालात, देश के दूसरे बड़े शहरों से सामने आ रहे Corona के नए Hot Spot

देशभर में लगातार बढ़ रहा है Coronavirus का खतरा Mumbai-Delhi में बेहतर हो रहे हालात तो सामने आ रहे Corona के नए Hot Spot महानगरों की स्थिति पहले से ठीक, लेकिन अन्य बड़े शहरों में लगातार बढ़ रहे नए केस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 18 Jul 2020, 11:13 AM IST

new corona Hot Spot

मुंबई-दिल्ली नहीं सामने आई कोरोना के नए हॉट स्पॉट

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का खतरा लगातार बढ़ रहा है। अब तक देश में 10 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंच चुका है,जबकि 25 हजार के करीब लोग इस घातक वायरस से अपनी जान भी गंवा चुके हैं। सबसे ज्यादा असर उन शहरों में देखने को मिला जहां आबादी 5 करोड़ से ज्यादा है। मुंबई ( Coronavirus in Mumbai ), दिल्ली ( Coronavirus in Delhi ), चेन्नई जैसे महानगरों में तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ।

लेकिन हाल में जो आंकड़े सामने आए हैं वो ये इशारा कर रहे हैं इन शहरों में अब कोरोना पर कुछ हद तक काबू हुआ है जबकि अन्य शहरों में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। यानी दिल्ली-मुंबई की बजाय अब नए कोरोना के हॉट स्पॉट ( Hot Spot ) सामने आ रहे हैं।

कोरोना संकट के बीच कटक के आलोक मोहंती ने बनवाया सोने का मास्क, जानें इसकी कीमत

कोरोना मरीजों का फूटा गुस्सा तो तोड़ दिया कोविड केयर सेंटर, फिर किया नेशनल हाइवे जाम, जानें क्या है वजह

ताजा आंकड़े इस ओर संकेत दे रहे हैं कि एक ओर जहां दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद में मामले कम होने शुरू हो गए हैं, वहीं दूसरी ओर अब बेंगलूरु, हैदराबाद और पुणे देश में कोरोना के नए हॉट स्पॉट बन सकते हैं।

नए Hot Spot में सबसे आगे बेंगलूरु
महानगरों की हालत में सुधार के बीच जिन नए शहरों में कोरोना पैर पसार रहा है उनमें सबसे आगे कर्नाटक का बेंगलूरु है। यहां पिछले चार हफ्तों में कोरोना मामलों में औसतन 12.9% की बढ़ोतरी हुई है। इसी दौरान शहर में प्रति दिन 8.9% की दर से मौतों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया।
मृत्यु दर में अहमदाबाद ऊपर
कोरोना से हो रही मौतों की बात करें तो अहमदाबाद मृत्यु दर में सबसे ऊपर है। इसके बाद मुंबई और कोलकाता आते हैं। चेन्नई में उसकी जनसंख्या के मुकाबले 8,595 प्रति लाख मामलों के साथ सबसे अधिक केस की सघनता है। वहीं चेन्नई के बाद मुंबई, पुणे और दिल्ली का नंबर आता है।
मुंबई में नए मामलों में कमी लेकिन पुणे में बढ़ोतरी
पिछले करीब एक महीने के आंकड़े ये बताते हैं कि राज्यों और क्षेत्रों के भीतर संक्रमण नए शहरी केंद्रों की ओर बढ़ रहा है। जैसे मुंबई में पाए जाने वाले कोरोना मामलों की संख्या रोजाना घट रही है, लेकिन पुणे में कोरोना के नए केसों में लगातार इजाफा हो रहा है।
अहमदाबाद की बजाय सूरत में तेजी
इसी तरह अहमदाबाद में मामले राष्ट्रीय औसत से बहुत कम दर पर बढ़ रहे हैं, लेकिन सूरत में वृद्धि राष्ट्रीय औसत से ऊपर है।
चेन्नई से आगे हैदराबाद और बेंगलूरु
आंकड़ों से पता चलता है चेन्नई में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ गई है, लेकिन हैदराबाद और बेंगलूरु में बढ़ोतरी जारी है।