भोजना-पानी का अभाव, बिस्तर भी बेकार
रोगियों ने आरोप लगाया कि उन्हें कोविड सेंटर में ना तो भोजन दिया जा रहा है और ना ही पानी । ऐसे में स्वास्थ्य में सुधार किस तरह होगा। परिजनों ने भी अस्पताल प्रशासन पर अपनी नाराजगी जाहिर की।
मरीजों का आरोप है कि उन्हें जो बिस्तर दिए गए हैं वो भी काफी खराब स्थिति में हैं। ऐसे में अस्पताल में रहना मुश्किल हो रहा है।