वर्जिन हाइपरलूप वन लॉस एंजिल्स की एक कंपनी है, जो मूल रूप से टेस्ला संस्थापक एलन मस्क के विचार पर आधारित है। कंपनी का लक्ष्य सार्वजनिक परिवहन को "हाइपरलूप्स" या पॉड्स बनाकर बदलना है, जो लोगों को सुरंगों के माध्यम से हाई स्पीड पर एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाती है। कंपनी ने जय वाल्डर को अपने नए सीईओ के रूप में नियुक्त किया है। भाारत में इसका पहला प्रोजेक्ट सबसे अधिक आबादी वाले शहर और पुणे के बीच एक हाइपरलूप होगा। दोनों शहर महाराष्ट्र राज्य में हैं, जिनके बीच की दूरी लगभग 150 किमी है।