सूत्रों के अनुसार लगभग 1.5 लाख आयातित राइफलों का इस्तेमाल आतंकवाद निरोधी अभियानों और एलओसी पर तैनात सैनिकों के लिए किया जाना तय हुआ था, जबकि बाकि सेनाओं को एके-203 राइफले दी जाएंगी। ये भारत और रूस द्वारा संयुक्त रूप अमेठी आयुध कारखाने में निर्मित की जाएंगी। आपको बता दें कि भारतीय सेना लंबे समय से अपने मानक इनसास असॉल्ट राइफलों के प्रयास में हैं, हालांकि अभी तक उसको इस क्षेत्र में कामयाबी नहीं मिल पाई थी।