नई दिल्ली। लद्दाख ( Ladakh ) की गलवान घाटी ( Galwan Valley ) में भारत-चीन तनाव ( India-China Dispute ) के बीच चीन के सरकारी टीवी चैनल ने कुछ सैटेलाइट तस्वीरें ( satellite picture ) प्रसारित की हैं। यहां रोचक बात यह है कि इन सैटेलाइट तस्वीरों ने चीन ( China ) की फजीहत करा दी है। दरअसल, चीनी टीवी ( Chinese tv ) की ओर से जारी इन तस्वीरों ने भारत के उस दावे को मजबूत कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि गलवान घाटी में चीन ने भारतीय सीमा ( Indian Border ) में अपने सैनिकों की गतिविधियों को रोकने का प्रयास किया था।