2019 की पहली छमाही में संघर्ष विराम उल्लंघन का आंकड़ा इस संख्या से लगभग आधा रहा था। पिछले वर्ष जनवरी में 203 संघर्ष विराम उल्लंघन हुए थे, जबकि फरवरी में 215, मार्च में 267, अप्रैल में 234, मई में 221 और जून में 181 संघर्ष विराम उल्लंघन दर्ज किए गए थे।
कुल मिलाकर 2019 में संघर्ष विराम उल्लंघन की 3,168 घटनाएं सामने आई थी। वहीं 2018 में लगभग 1,629 संघर्ष विराम की घटनाएं देखी गईं। भारत ने पिछले साल पांच अगस्त को जम्मू एवं कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को निरस्त कर दिया था, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बना दिए गए। इसके बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। भारत के इस कदम के बाद पाकिस्तान ने सीमा पार से गोलीबारी बढ़ा दी थी।