6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईएनएक्‍स मीडिया: हाईकोर्ट ने दी चिदंबरम को एक अगस्‍त तक गिरफ्तारी से बड़ी राहत

दिल्‍ली हाईकोर्ट ने कहा कि चिदंबरम को विदेश यात्रा पर जाने से पहले कोर्ट को सूचना देनी होगी।
2 min read
Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

Jul 25, 2018

chidambaram

आईएनएक्‍स मीडिया: हाईकोर्ट ने दी चिदंबरम को एक अगस्‍त तक गिरफ्तारी से बड़ी राहत

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को गिरफ्तारी से एक अगस्त तक राहत दे दी है। साथ ही हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को ईडी की जांच में सहयोग करने और बिना अनुमति के देश छोड़कर नहीं जाने का निर्देश भी दिया है। हाईकोर्ट ने चिदंबरम से कहा है कि उन्हें विदेश यात्रा पर जाने से पहले कोर्ट को सूचना देनी होगी। कोर्ट ने चिदंबरम से जांच में सहयोग करने को भी कहा है।

ईडी ने किया रोक का विरोध
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की गिरफ्तारी पर रोक लगाने का यह कहते हुए विरोध किया कि आईएनएक्स मीडिया केस में पी चिदंबरम के बेटे कार्ति ने अपने पिता की सहमति और जानकारी के साथ एफआईपीबी द्वारा अनुमोदन प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लेकिन हाईकोर्ट ने ईडी के इस दलील को स्‍वीकार किया और एक अगस्‍त यानी अगली तारीख की सुनवाई तक चिदंबरम की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी।

चिदंबरम की कोई भूमिका नहीं
पी चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया से जुड़े ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 23 जुलाई को अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी। उनकी तरफ से उनके वकील प्रमोद कुमार दूबे और अर्शदीप सिंह के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि एफआईआर में कांग्रेस नेता की कोई भूमिका नहीं बताई गई है। उन्हें ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने की आशंका है। याचिका में कहा गया है कि पूर्व वित्त मंत्री को इस मामले में सीबीआई की तरफ से गिरफ्तारी से पहले ही छूट मिली है।

कार्ति ने ली 19 लाख डॉलर की रिश्‍वत
आपको बता दें कि सीबीआई ने 2007 में 305 करोड़ रुपए की विदेशी निधि हासिल करने के लिए आईएनएक्स मीडिया को एफआईपीबी से मिली मंजूरी में कथित अनियमितता की शिकायत पाई थी। पिछले साल 15 मई को एफआईआर दर्ज की थी। यूपीए वन सरकार के दौरान जब यह मंजूरी दी गई थी। उस वक्‍त चिदंबरम देश के वित्त मंत्री थे और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम ने ये डील कराई थी। सीबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में चिदंबरम के बेटे कार्ति का भी नाम सामने आया है। सीबीआई का कहना है कि कार्ति ने आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड से मंजूरी दिलाने के लिये 10 लाख डॉलर की रिश्वत ली। कार्ति पर इस बात का भी आरोप है कि उन्होंने इंद्राणी की कंपनी के खिलाफ टैक्स का एक मामला खत्म कराने के लिए अपने पिता के रुतबे का दुरुपयोग किया था।