नई दिल्ली। असम के गोलपाड़ा शहर में काले रंग के आईएस के झंडे मिले हैं, जिनपर आईएस-एनई लिखा हुआ है। इन झंडों के मिलने से असम में हड़कंप मच गया है। असम पुलिस झंडों को जब्त कर जांच कर रही है। पुलिस को संदेह है कि इस घटना के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ हो सकता है।