ओटावा। कनाडा के सांसद गॉर्ड ब्राउन का बुधवार को संसद परिसर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। एक विदेशी समाचार एजेंसी मुताबिक, 57 वर्षीय ब्राउन 2004 से कंजरवेटिव पार्टी के सांसद रहे हैं। उन्हें अपने ओटावा कार्यालय में मृत पाया गया। ऐसा माना जा रहा कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। ब्राउन के परिवार में पत्नी क्लॉडाइन, दो बेटे चांस और ट्रिस्टन हैं।