सांसदों ने स्पीकर का घेराव कर लिया और पेश किए जा रहे बजट के पन्ने फाड़ दिए। इस दौरान सदन से बाहर जा रहे सांसद मुराद अली सरकार विरोधी नारे लगाते हुए एक मंत्री की तरफ हमलावर होने लगे , मगर सांसदों ने उन्हें काबू में कर लिया। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अली मोहम्मद ने सईद को शांत करने में कामयाबी हासिल की। एक और सांसद शहरयार अफरीदी सईद को किसी तरह संसद से बाहर ले गए। आखिरकार विपक्ष के विरोध और हंगामे के बीच मौजूदा पाकिस्तानी सरकार ने बजट पेश किया।