गौरतलब है कि शकील अफरीदी वही डॉक्टर हैं जिन्होंने सात साल पहले वैक्सिनेशन देने के बहाने लादेन के छिपने के ठिकाने की सूचना अमेरिकी एजेंसी सीआईए को दी थी। उसकी सूचना के आधार पर ही अमेरिका लादेन को खोज सका था। इसके बाद अमेरिका ने कमांडो दस्ते की मदद से पाकिस्तान में घुसकर ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था। अमेरिका हमेशा से शकील की रिहाई की मांग करता रहा है, मगर पाकिस्तान ने उस पर झूठे आरोप लगाकर जेल में डाल रखा है।