रेडक्रॉस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि रेडक्रॉस महिला नर्स को सुरक्षित करने की कोशिश करने के लिए विभिन्न अधिकारियों के संपर्क में है। इससे पहले मार्च के आखिर में, मोगादिशू में संगठन के कार्यालय के पास वाहन बम बिस्फोट के बाद एक स्थानीय रेड क्रॉस कर्मचारी घायल हो गई थी। सोमालिया स्थित चरमपंथी समूह अल-शबाब, जो अल-कायदा से जुड़ा हुआ है, ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। फिलहाल बुधवार की रात के हमले के लिए किसी संगठन ने कोई दावा नहीं किया है।