
नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से आंख मिचौली खेल रहे मौसम के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi ) में आज बारिश की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) के अनुसार के अनुसार सोमवार को दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होगी।
वहीं, दिल्ली में तड़के न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया गया है।
इसके साथ ही देश के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बर्फबारी की वजह से मौसम यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
बर्फ की वजह से राज्य के अधिकांश मुख्य मार्ग बंद हो गए हैं। यहां तक कि सड़कों पर जमा बर्फ में कई वाहन फंस गए हैं।
वहीं, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 22 जनवरी तक एक बार बारिश और बर्फबारी की आशंका व्यक्त की है।
इसके साथ ही मौसम की खराबी की वजह से दिल्ली आने वाली 14 ट्रेनें सोमवार को एक से 5.30 घंटे तक की देरी से चल रही हैं।
सबसे ज्यादा देरी से गोवा-निजामुद्दीन एक्सप्रेस है जो 5.30 घंटों 30 मिनट की देरी से दिल्ली पहुंच रही हैं। राजेन्द्र नगर-नई दिल्ली सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और रीवा-आनंद विहार रीवा एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से चल रही हैं। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि--
Updated on:
20 Jan 2020 11:16 am
Published on:
20 Jan 2020 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
