14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jammu-Kashmir : पाक की ओर से फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान शहीद

पाक ने एक बार फिर दिया नापाक हरकत का परिचय। सुंदरबनी सेक्टर में पाक की ओर से अकारण गोलीबारी में एक जवान शहीद।
less than 1 minute read
Google source verification
lakshman

भारतीय सेना ने पाक फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।

नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर के राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत का परिचय दिया है। पाक की ओर से युद्धविराम का उल्लंधन कर राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में की गई फायरिंग में सिपाही लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन गंभीर जख्म की वजह से उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

सुंदरबनी सेक्टर नवंबर में भी 3 जवान हुए थे शहीद

बता दें कि 27 नवंबर, 2020 को भी राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान ने नापाक फायरिंग का परिचय दिया था। उस समय पाक की ओर से अकारण गोली बारी में भारत के दो जवान शहीद हो गए थे। उक्त मामले में भी इलाज के दौरान दोनों जवान शहीद हो हुए थे। जवानों की पहचान नायक प्रेम बहादुर खत्री निवासी महराजगंज उत्तर प्रदेश और सुखबीर सिंह निवासी तरनतारन पंजाब के रूप में हुई थी।