
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा का आधिकारिक अकाउंट सस्पेंड, जानिए वजह
नई दिल्ली। ट्विटर ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा का आधिकारिक अकाउंट
सस्पेंड कर दिया है। हालांकि मनोज सिन्हा का निजी ट्विटर अकाउंट यथावत चल रहा है। लेकिन आधिकारिक अकाउंट को सस्पेंड किया गया है। ट्विटर द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे के कारणों का सही से पता नहीं चल पाया है।
जम्मू-कश्मीर के पुलिस अधिकारी इम्तियाज हुसैन ने ट्वीट कर लिखा कि जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में शायक कोई टेक्निकलखराबी आई है। जिसके लिए कहा गया कि यह जल्द ही दोबारा शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर सोशल मीडिया पर एक प्रभावशाली टूल है। इस प्लेटफॉर्म पर देश विदेश के सभी नेताओं, उद्योगपतियों, अभिनेताओं और सभी बड़े-बड़े लोगों के अकाउंट हैं। ट्विटर ने पिछले दिनों अपने कुछ नियमों में भी परिवर्तन किया है।
इससे पहले ट्विटर ने बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत का भी अकाउंट सस्पेंड कर दिया था। अभिनेत्री कंगना रनौत, जिनके ट्विटर अकाउंट को स्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है, उन्होंने सोमवार को कहा कि वह इंस्टाग्राम से प्रतिबंधित होने का इंतजार कर रही हैं ।
Updated on:
10 May 2021 07:52 pm
Published on:
10 May 2021 07:48 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
