
दुश्मन के हर नापाक मंसूबे को विफल करने के लिए भारत तैयार: सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत
नई दिल्ली। पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद से ही भारत-पाक सीमा पर तनाव है। पिछले पांच दिनों में पाकिस्तान की ओर से कम से कम 60 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया। इसी बीच सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने रविवार को जम्मू कश्मीर के कई इलाकों का दौरा किया और भारतीय चौकियों का जायजा लिया।
हर कार्रवाई का जवाब देते रहेंगे: सेना प्रमुख
जनरल रावत ने देश के दुश्मनों के किसी भी नापाक मंसूबे को विफल करने और हर स्थिति को संभालने के लिए भारतीय सेना की क्षमताओं पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने सैनिकों का मनोबल काफी ऊंचा होने और उनकी तैयारियों की भी प्रशंसा की। रावत ने कहा कि हमारी फौज दुश्मन की हर चाल पर नजर बनाए हुए। हम कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देते रहेंगे।
जनरल रावत ने देखी अग्रिम क्षेत्रों में तैनात सेना की तैयारी
सेना प्रमुख ने सांबा और रतनूचक्क सेक्टर में सैन्य ठिकानों का जायजा लेने के दौरान तैयारियों की भी समीक्षा की। राइजिंग स्टार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन ने सेना प्रमुख को स्थिति और तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया। जनरल रावत ने अग्रिम क्षेत्रों में तैनात सैन्यकर्मियों से भी बातचीत की।
LoC पर तैनात जवानों से भी की मुलाकात
सेना प्रमुख शनिवार को जम्मू-कश्मीर के दो दिन के दौरे पर थे। शनिवार को जनरल रावत ने उत्तरी कमान के सेना कमांडर ले. जनरल रणबीर सिंह के साथ व्हाइट नाइट कोर का दौरा किया। उन्होंने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैयारियों का जायजा लिया। व्हाइट नाइट कोर के जीओसी ले.जनरल परमजीत ने शांति और स्थिरता के लिए आतंरिक क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियान के बारे में भी जानकारी दी।
Updated on:
04 Mar 2019 07:06 am
Published on:
03 Mar 2019 09:01 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
