रामबन के बटोत में सेना के काफिले पर आतंकी ग्रेनेड फेंककर फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घरों में छिपे हुए थे और घरों के लोगों को बंधक बनाए हुए थे। लेकिन सुरक्षाबलों ने 6 लोगों को आतंकियों से मुक्त करा लिया । जम्मू रेंज के डीआईजी ने बताया कि भारतीय सुरक्षाबलों की ओर से जवाबी कार्रवाई हुई ।