नौसेना के अधिकारी के मुताबिक एक बार पानी में जाने के बाद खंडेरी 12 हजार किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। खंडेरी बैटरी पर चलने वाली पनडुब्बी है। लंबे समय तक पानी में रहने के लिए इसमें 750 किलो की 362 बैटरी लगाई गई हैं। बैटरी को चार्ज करने के लिए जनरेटर भी लगाए गए हैं। आईएनएस खंडेरी में रडार, इंजन समेत इसमें छोटे बड़े 1000 से ज्यादा उपकरण लगे हैं। इसके बावजूद बगैर आवाज किए यह पानी में चलने वाली विश्व की सबसे शांत पनडुब्बियों में से एक है।