एक ग्रेनेड, एके-47 राइफल की मैगजीन, 30 कारतूस बरामद
गिरफ्तार आतंकी की पहचान मुजमिल हुसैन शाह पुत्र अब्दुल रशीद शाह के रूप में हुई है। आतंकी के पास से एक ग्रेनेड, एके-47 राइफल की एक मैगजीन और एके-47 के 30 कारतूस बरामद हुए हैं। इस मामले में केस पहले ही दर्ज था, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आतंकी से यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि ये किस मिशन को अंजाम देने वाले थे। हाल ही में हिज्बुल के ही दो आतंकी उस्मान कादिर और यासिर गिरफ्तार किया था।