17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड: रामगढ़ में पुलिस ने 5 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, 2 देसी पिस्तौल बरामद

झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने छापेमारी कर 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। नक्सली प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया के सदस्य पुलिस के अनुसार गिरफ्तार नक्सली बोकारो के पेटरवार के रहने वाले हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
news

झारखंड: रामगढ़ में पुलिस ने 5 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, 2 देशी पिस्तौल बरामद

नई दिल्ली। झारखंड के रामगढ़ जिले से बड़ी जानकारी सामने आई है। यहां पुलिस ने छापेमारी कर प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआई) के पांच सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया। रामगढ़ की पुलिस कप्तान निधि द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर पीएलएफआई के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान रांची के बिरसा मुंडा, राम मुर्मू उर्फ हीरो, उदय राम, परमेश्वर मुर्मू उर्फ नेता,और कुंडा सिंह के रूप में की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार नक्सली बोकारो के पेटरवार के रहने वाले हैं।

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, चुनावी रैलियों से भी रहेंगी दूर!

रमजान और चुनावों के बारे में चर्चा को जावेद अख्तर ने बताया घृणित, ट्वीट कर की निंदा

झारखंड में 3 नक्सली ढेर

इससे पहले सुरक्षाबलों ने झारखंड के हजारीबाग में कार्रवाई करते हुए तीन नक्सलियों को दिया था। अधिाकारियों के मुताबिक, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बुंडू गांव गए थे, जहां नक्सलियों ने उन पर गोलियां चलाईं थी। मुठभेड़ में तृतिया प्रस्तुति समिति (टीपीसी) से जुड़े तीन नक्सली मारे गए। पुलिस ने मारे गए नक्सलियों के पास से दो एक-47 राइफलें बरामद की थीं। जो नक्सली भागने में सफल रहे पुलिस ने उनके लिए तलाशी अभियान चलाया था।