जेएनयूएसयू अध्यक्ष आइशी घोष, उपाध्यक्ष साकेत मून और अन्य सदस्यों द्वारा यह याचिका दायर की गई है। दलील में नए हॉस्टल मैनुअल को रद्द करने का अनुरोध भी किया गया है, जिसमें फीस बढ़ोतरी का प्रावधान है। यह याचिका जेएनयूएसयू सदस्यों द्वारा आईएचए के 28 अक्टूबर 2019 के फैसले को चुनौती देते हुए दायर की गई है। याचिका में फैसले को दुर्भावनापूर्ण, मनमाने और गैरकानूनी करार देते हुए इसे रद्द करने की मांग की गई है। दलील में यह भी कहा गया है कि हॉस्टल मैनुअल के संशोधन में हॉस्टल शुल्क में वृद्धि की गई है, जो विद्यार्थियों को प्रभावित करने वाले हैं।