6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पी चिदंबरम की न्यायिक हिरासत 14 दिन तक बढ़ाई, ईडी को नहीं मिली कस्टडी

INX Medis मामले में गिरफ्तार हुए थे चिदंबरम पीटर और इंद्रानी मुखर्जी ने पूछताछ के दौरान लिया था नाम अदालत ने ईडी की कस्टडी बढ़ाने वाली अर्जी खारिज की

less than 1 minute read
Google source verification
chidambram_custudy.jpg

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। इस दौरान एक दिन की कस्टडी बढ़ाने की ईडी की अर्जी को अदालत ने खारिज कर दिया।

महाराष्ट्र : फडणवीस भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए, सरकार बनने में सस्पेंस बरकरार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मामले में 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम का नाम आईएनएक्स मीडिया मामले में आया था। पीटर और इंद्राणी मुखर्जी ने पूछताछ के दौरान पी चिदंबरम और कार्ति चिदंबरम का नाम लिया था। हालांकि इस मामले में कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी, लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वह फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं और तिहाड़ जेल में बंद हैं। ईडी ने चिदंबरम के खिलाफ 2017 के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केस दर्ज किया था।

इकबाल मिर्ची केस: कारोबारी राज कुंद्रा से ईडी ने की पूछताछ

चिदंबरम तिहाड़ जेल में बंद हैं और उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है। हाल ही में उनका स्वास्थ बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स ले जाया गया था। बता दें, अदालत के निर्देशानुसार उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए ही सिर्फ एम्स ही ले जाया जा सकता है।