28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking news करुणानिधि के अंतिम संस्कार मामले की सुनवाई बुधवार सुबह 8 बजे होगी, तमिलनाडु सरकार ने कोर्ट से मांगा समय

करुणानिधि के अंतिम संस्कार मामले की सुनवाई बुधवार सुबह 8 बजे होगी, तमिलनाडु सरकार ने कोर्ट से मांगा समय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Rajesh

•

Updated: 8 Aug 2018, 2:19 AM IST

चेन्नई:

डीएमके चीफ और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि का निधन हो गया है। 94 साल की उम्र में उन्होंने चेन्नई के कावेरी अस्पताल में आखिरी सांस ली है। बुधवार को करुणानिधि का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बुधवार को चेन्नई जाएंगे। चेन्नई के मरीना बीच पर उनका अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही है।

सुबह 8 बजे तक के लिए स्थगित

करूणानिधि के समर्थक मरीना बीच पर अंतिम संस्कार करना चाह रहे हैं। जबकि राज्य सरकार ने मरीन बीच पर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। अंतिम संस्कार से पहले जगह को लेकर हंगामा शुरू होने के बाद ये मामला मंगलवार रात को कोर्ट तक जा पहुंचा। तमिलनाडु सरकार ने मामले को लेकर जवाब देने के लिए कोर्ट से समय मांगा। जिसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई को सुबह 8 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। अब बुधवार सुबह 8 बजे एक बार फिर से मामले की सुनवाई शुरू होगी और ये तय हो जाएगा कि करूणानिधि का अंतिम संस्कार कहां किया जाएगा।

11 दिन से अस्पताल में थे करुणानिधि

डीएमके प्रमुख एम. करुणानिधि पिछले 11 दिनों से चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें यूरिन इंफेक्शन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पार्थिव शरीर को लोगों के दर्शन के लिए राजाजी हाल में रखा जाएगा। द्रमुक के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि योजना के मुताबिक, करुणानिधि का अंतिम संस्कार बुधवार को होगा। इससे पहले सोमवार को भी करुणानिधि की हालत नाजुक बनी हुई थी। उन्हें यूरिन इंफेक्शन और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद उन्हें 28 जुलाई को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती किया गया था। द्रमुक नेता और उनकी बेटी कनिमोझी ने अस्पताल के बाहर मौजूद समर्थकों से मुलाकात की और उन्हें शांति बनाए रखने को कहा।

रामनाथ कोविंद सहित बड़ी हस्तियां देखने पहुंची थीं
इससे पहले रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी एम करुणानिधि से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। कोविंद ने अस्पताल में करुणानिधि के बेटे और DMK के कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन और DMK सांसद कनिमोझी से बातचीत की थी। रामनाथ कोविंद के अलावा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू समेत कई बड़ी हस्तियां उनको देखने के लिए जा चुकी हैं।

21 समर्थकों की हो चुकी है सदमे से मौत

आपको बता दें कि एम करूणानिधि के अस्पताल में भर्ती होने से उनके समर्थकों को गहरा सदमा लगा है। करूणानिधि के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से अभी तक 21 समर्थकों की सदमे से मौत हो चुकी है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) ने हालही में जारी एक बयान में कहा था कि पार्टी प्रमुख करुणानिधि के बीमार होने के बाद 21 कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है। ये कार्यकर्ता करूणानिधि के अस्पताल में भर्ती होने की खबर बर्दाश्त नहीं कर पाए थे। द्रमुक ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के मद्देनजर वे कोई कठोर कदम नहीं उठाएं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग