6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर: भारतीय जवानों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 48 घंटे में मार गिराए पाक के 5 सैनिक

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को नियंत्रण रेखा पर भारतीय व पाकिस्तानी जवानों के बीच गोलीबारी हुई।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Mohit sharma

Jan 17, 2019

Poonch

कश्मीर: भारतीय जवानों के हाथ बड़ी कामयाबी, 48 घंटे में मार गिराए पाक के 5 सैनिक

नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को नियंत्रण रेखा पर भारतीय व पाकिस्तानी जवानों के बीच गोलीबारी हुई। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान के जवानों ने छोटे व स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल कर खारी करमारा इलाके में भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। यहां, भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों का मुंहतोड़ जवाब दिया और उनके 5 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। आपका बता दें कि पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम के उल्लघंन की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

सूत्रों के अनुसार भारतीय जवानों ने अकारण किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन का प्रभावी व मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी सुबह करीब 4.30 बजे शुरू हुई और यह सुबह 6.30 बजे तक चली। हमारी तरफ से किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं है। इस महीने की शुरुआत से पाकिस्तानी सेना की तरफ से राजौरी व पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी रुक-रुक कर जारी रही है। वहीं, रक्षा विशेषज्ञों की मानें तो पाकिस्तान की ओर से समय—समय पर होने वाली गोलीबारी भारतीय जवानों को उकसाने और सीमा पार से घुसपैठ को बढ़ावा देने से जुड़ी होती हैं। पाक सैनिक सीमा पर से आने वाले घुसपैठियों को कवरिंग फायर देकर भारतीय सीमा में प्रवेश कराते हैं। जिसके बाद ये आतंकी भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रचते हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले पुंछ में पाक सेना ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी थी। जिसमें भारतीय जवान घायल हो गया था।