22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केजरीवाल सरकार की बड़ी घोषणा, कोरोना से मरने वालों के परिजनों को 50 हजार रुपये और बच्चों को मिलेगी पेंशन

दिल्ली सरकार कोरोना से मरने वाले व्यक्तियों के परिजनों को 50 हजार रुपए की मुआवजा राशि, मृतकों के आश्रितों को पेंशन, लॉकडाउन से प्रभावित गरीब लोगों को निशुल्क 10 किलोग्राम राशन, अनाथ हुए बच्चों को पेंशन और उनकी शिक्षा का खर्च सरकार उठाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 18 May 2021, 9:44 PM IST

arvind_kejriwal.png

Kejriwal government four big announcements, 50 thousand rupees ुgive to families of those who died from Corona

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच तमाम राज्य सरकारें जरूरी एहतियाती कदम उठा रही हैं। वहीं कोरोना पीड़ितों तक हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक बड़ी घोषणा की है।

सीएम केजरीवाल ने कोरोना पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए चार बड़ी घोषणाएं की हैं। दिल्ली में कोरोना से मरने वाले व्यक्तियों के परिजनों को 50 हजार रुपए की मुआवजा राशि, मृतकों के आश्रितों को पेंशन, लॉकडाउन से प्रभावित गरीब लोगों को निशुल्क 10 किलोग्राम राशन, अनाथ हुए बच्चों को पेंशन और उनकी शिक्षा का खर्च सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि ऐसे सभी दिल्लीवासी जिनकी कोरोना के कारण मौत हुई है उनके परिजनों को एक मुश्त सहायता राशि के रूप में 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें :- सीएम केजरीवाल का बड़ा एलानः दिल्ली में 40 हजार की जगह 1.25 लाख लोगों को रोजाना लगेगा टीका

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन 5,000 से कम संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 4,482 नए मामले सामने आए। यह 4 अप्रैल के बाद से सबसे कम आंकाड़ा है, जब 4,033 मामले सामने आए थे। हालांकि, मंगलवार को 265 मौतें हुईं, जिससे दिल्ली में मरने वालों की संख्या 22,111 हो गई।

कोरोना से मरने वाले की पत्नी या माता-पिता को मिलेगी पेंशन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना से बड़ी त्रासदी हुई है। कई परिवार ऐसे हैं जहां कमाने वाले सदस्य की कोरोना से मृत्यु हो गई। ऐसे परिवारों को दिल्ली सरकार प्रतिमाह ढाई हजार रुपये पेंशन प्रदान करेगी।

कोरोना से मरने वाले व्यक्ति यदि विवाहित पुरुष थे तो उनके पत्नी को यह पेंशन दी जाएगी। कोरोना से मरने वाली कोई महिला थी तो उसके पति को यह पेंशन दी जाएगी। यदि कमाने वाला व्यक्ति अविवाहित था तो यह पेंशन उनके माता-पिता को दी जाएगी।

यह भी पढ़ें :- कोरोना वायरस की तीसरी लहर का खतरा बढ़ा, CM केेजरीवाल नेे केंद्र को सुझाया बचाव का यह उपाय

अनाथ बच्चों को मिलेगी 2.5 हजार रुपये पेंशन

मुख्यमंत्री के मुताबिक कोरोना के कारण अनाथ होने वाले बच्चों को भी प्रतिमाह 2500 रुपए की पेंशन दी जाएगी। यदि किसी परिवार में माता-पिता में से एक की मृत्यु पहले ही हो चुकी है और दूसरे की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई तो ऐसी स्थिति में भी परिवार के बच्चों को 25 वर्ष की आयु तक पेंशन दी जाएगी। साथ ही दिल्ली सरकार इन बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च भी उठाएगी।

इसके अलावा दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन से प्रभावित लोगों को मुफ्त राशन देने का भी निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली के 72 लाख राशन कार्ड धारकों को 10 किलो निशुल्क राशन दिया जाएगा। इसमें से 5 किलो राशन दिल्ली सरकार द्वारा और 5 किलो राशन प्रधानमंत्री मुफ्त राशन योजना के तहत मिलेगा।

गरीबों को फ्री में राशन देगी दिल्ली सरकार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राशन कार्ड कार्ड धारकों के अलावा ऐसे सभी लोगों को दिल्ली सरकार निशुल्क राशन देगी जो गरीब हैं। यह वह लोग हैं जिनके पास राशन कार्ड भी नहीं है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसी प्रकार का आय प्रमाण पत्र या कोई अन्य दस्तावेज नहीं दिखाने होंगे। जो व्यक्ति यह कहेगा कि वह राशन खरीदने में सक्षम नहीं है ऐसे सभी व्यक्तियों को दिल्ली सरकार निशुल्क राशन प्रदान करेगी।