22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम केजरीवाल का बड़ा एलानः दिल्ली में 40 हजार की जगह 1.25 लाख लोगों को रोजाना लगेगा टीका

- वैक्सीनेशन सेंटर 500 से बढ़ा कर 1 हजार किए जाएंगे - सरकारी सेंटर्स पर सुबह 9 से रात 9 बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी- कहा, केंद्र पर्याप्त वैक्सीन दे, तो 3 महीने में पूरी दिल्ली को लगा दें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivek Shrivastava

•

Updated: 19 Mar 2021, 7:21 PM IST

सीएम केजरीवाल का बड़ा एलानः  दिल्ली में 40 हजार की जगह 1.25 लाख लोगों को रोजाना लगेगा टीका

सीएम केजरीवाल का बड़ा एलानः दिल्ली में 40 हजार की जगह 1.25 लाख लोगों को रोजाना लगेगा टीका

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के अंदर कोरोना के मामलों में हुई मामूली बढ़ोतरी पर काबू पाने को लेकर गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्ली में अब 40 हजार की जगह 1.25 लाख लोगों को प्रतिदिन वैक्सीन लगाई जाएगी। साथ ही,वैक्सीनेशन सेंटर 500 से बढ़ा कर एक हजार किएजाएंगे। सरकारी सेंटर्स पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी।

उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि वैक्सीन सबके लिए खोल दी जाए और राज्य सरकारों को युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन की इजाजत दी जाए। अगर केंद्र सरकार सबको वैक्सीन लगाने की छूट देती है और हमें पर्याप्त वैक्सीन मिलती है, तो हम 3 महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीन लगा सकते हैं। सीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वैक्सीन लगवाने में हिचकिचाए नहीं, जो लोग भी योग्य हैं, वे वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को डिजिटल प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कोरोना केकेस में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले साल जून में, फिर सितंबर में, फिर नवंबर में अचानक से केस बढ़े थे, जब 8 हजार, 7 हजार और 6 हजार तक केस आए थे। अभी उस तरह की स्थिति तो नहीं है। पिछले कुछ हफ्तों के अंदर एक वक्त ऐसा था, जब हम लोग 100-125 केस प्रतिदिन पर पहुंच गए थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों में खासकर पिछले 3 दिन में केस में थोड़ी बढ़ोतरी ज्यादा देखने को मिली है और कल 500 से ज्यादा केस देखने को मिले।

सबको टीका लगाने की छूट दी जाए

सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से निवेदन करते हुए कहा कि अब हमारे देश के अंदर वैक्सीन का काफी उत्पादन बढ़ गया है और अब यह वैक्सीन सबके लिए खोल देनी चाहिए। अभी हम यह लिस्ट जारी कर रहे हैं कि कौन योग्य है, उसकी बजाय हम एक ऐसे लिस्ट बनानी चाहिए कि कौन योग्य नहीं है। जैसे कि 18 साल से कम आयु वाले योग्य नहीं हैं। बाकी सबके लिए हमें वैक्सीन खोल देनी चाहिए। जैसे समान्य वैक्सीन लगती हैं, वैसे ही यह वैक्सीन भी लगनी चालू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सबको वैक्सीन लगवाने की अनुमति दे दे और वैक्सीन की पर्याप्त आपूर्ति मिल जाए, तो हम अगले 3 महीने के अंदर पूरी दिल्ली को वैक्सीन लगा सकतेहैं। मेरी केंद्र सरकार से यह भी अपील है कि अब इसको विक्रेंद्रिकृत कर दिया जाएऔर इस पर ज्यादा नियंत्रण न रखा जाए और राज्य सरकारों को युद्ध स्तर पर वैक्सीन लगाने की इजाजत दी जाए।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग