
नई दिल्ली। देश में मेट्रो को रफ्तार देने वाले ई.श्रीधरन अब भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। 'मेट्रो मैन' के नाम से मशहूर ई.श्रीधरन ने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है। इस बारे में बताते हुए ई.श्रीधरन ने कहा कि वे भाजपा से जुड़े की इच्छा रखते हैं।
वह 21 फरवरी को केरल भाजपा अध्यक्ष के.सुरेंद्रन की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामेंगे। इस दिन पार्टी ने केरल में विजय यात्रा निकालने का फैसला लिया है। इस यात्रा के दौरान ई.श्रीधरन पार्टी में शामिल होंगे। मेट्रो मैन ने भाजपा में शामिल होने के बारे में बताते हुए यह जानकारी दी है। आखिर उन्होंने भगवा पार्टी को ही क्यों चुना है।
श्रीधरन के अनुसार वे केरल के लिए कुछ करना चाहता हैं और इसके लिए उन्होंने भाजपा के साथ जाने का फैसला लिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। श्रीधरन के पार्टी में शामिल होने को लेकर केरल बीजेपी के चीफ के.सुरेंद्रन ने कहा कि हम उनका स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि 'मुझे ई. श्रीधरन का पार्टी में स्वागत करने पर खुशी हो रही है। उन पर लोगों काफी विश्वास है और उनका बड़ा कद है। उनके जैसे लोगों का भाजपा से जुड़ना दिखाता है कि लोगों का पीएम नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल पर विश्वास है।'
Updated on:
18 Feb 2021 11:43 pm
Published on:
18 Feb 2021 08:27 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
