नई दिल्ली। केरल पुलिस यौन उत्पीड़न के आरोपी कैथोलिक बिशप से पूछताछ करेगी। पूछताछ के लिए के लिए केरल पुलिस जालंधर के लिए रवाना हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक ए.टी. सुभाष की अगुवाई में छह सदस्यीय टीम पहले दिल्ली एक दंपति से पूछताछ करेगी, जिन्होंने नन के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। फिर इसके बाद टीम जालंधर के रोमन कैथोलिक डिओसिस के आरोपी बिशप से मुलाकात करेगी।टीम इसके बाद पंजाब के जालंधर शहर जाएगी, जहां टीम जालंधर के रोमन कैथोलिक डिओसिस के आरोपी बिशप से मुलाकात करेगी।