5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्रांस की जीत पर ट्वीट कर बुरी तरह फंसी किरण बेदी, कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग

कांग्रेस नेता अजय माकन ने पीएम मोदी से किरण बेदी के इस्तीफे की मांग की है।
2 min read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Jul 16, 2018

Kiran Bedi

Kiran Bedi

नई दिल्ली। बीती रात फीफा विश्व कप के फाइनल में फ्रांस ने क्रोएशिया को हराकर 20 साल खिताब अपने नाम किया। पूरी दुनिया के अंदर फ्रांस के समर्थक इस जीत की खुशी मना रहे हैं तो वहीं भारत में पुडुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी इस जीत से जुड़े एक नए विवाद में फंस गई हैं। दरअसल, जब फ्रांस ने क्रोएशिया को हराकर खिताब पर कब्जा किया तो राज्यपाल किरण बेदी ने फ्रांस की जीत पर एक ट्वीट कर डाला। इसी ट्वीट की वजह से किरण बेदी को अब सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स किरण बेदी को 'राष्ट्रवाद' का पाठ पढ़ा रहे हैं।

फ्रांस के समर्थन में ट्वीट कर फंसी किरण बेदी
आपको बता दें कि फ्रांस के जीतने पर किरण बेदी ने ट्वीट किया कि पुडुचेरी वर्ल्ड कप जीत गई। दरअसल किरण बेदी ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि एक समय पर पुडुचेरी फ्रांस का उपनिवेश था। किरण बेदी ने ट्वीट किया, 'हम पुडुचेरीवासी (पूर्व फ्रांसीसी क्षेत्र) वर्ल्ड कप जीत गए, बधाई हो दोस्तों, क्या मिलीजुली टीम है - सभी फ्रैंच हैं, खेल जोड़ता है।' किरण बेदी ने जैसे ही ये ट्वीट किया वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। ट्वीट पर लोगों ने उन्हें जमकर 'राष्ट्रवाद' का पाठ पढ़ाया। आपको बता दें कि फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हरा कर फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता है।

कांग्रेस पार्टी ने भी लिया आड़े हाथों
सोशल मीडिया के अलावा कांग्रेस पार्टी ने भी किरण बेदी को निशाने पर ले लिया है। दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने उनके इस ट्वीट कर कड़ी आपत्ति जताई है और पीएम मोदी से किरण बेदी के इस्तीफे की मांग की है। अजय माकन ने ये मांग की है कि प्रधानमंत्री को उन्हें तुरंत वापस बुला लेना चाहिए। अजय माकन ने कहा है कि किरण बेदी के बयान को स्वीकार नहीं किया जा सकता और निश्चित रूप से एंटी-नेशनल है। नरेंद्र मोदी जी को उन्हें तत्काल वापस बुला लेना चाहिए।