
साइक्लोथोन रैली को किरण रिजिजू ने दिखाई हरी झंड़ी, कहा-शहरों को साइकिल के अनुकूल बनाएं
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहराज्य मंत्री किरण रिजिजू ने रविवार को नागरिकों से शहरों को साइकिल के अनुकूल बनाने की अपिल की। रिजीजू ने इंडिया गेट पर दिल्ली मोवेलो साइक्लोथोन में मौजूद लोगों से कहा कि मोवेलो साइक्लोथोन के साथ नीति आयोग यह पहल कर रहा है। इसमें हम सब को मिलकर बेहतर शहर व एक बेहतर भारत की ओर कदम उठना चाहिए।
साइकल रैली को रिजिजू ने दिखाई हरी झंड़ी
साइक्लोथोन की शुुरुआत किरण रिजिजू ने हरी झंड़ी दिखा कर की। इस दौरान उन्होंने इस कार्यक्रम में हीरो साइकिल को उनके समर्थन व उत्साही प्रतिभागियों का आभार जताया। बता दें कि रविवार को नीति आयोग की तरफ से साइकिलिंग को बढ़ावा देने और लोगों में उसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए साइक्लोथोन रैली का आयोजन किया गया।
अमिताभ कांत ने किया ट्वीट
वहीं, नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अमिताभ कांत ने साइक्लोथोन रैली पर खुशी जाहीर करते हुए ट्वीट किया। ट्वीट में कहा, 'साइकिलिंग के जरिए एक स्वस्थ जीवन बनाए रख कर प्रदूषण कम किया जा सकता है। भारतीय शहरों के लिए साइकिलिंग लेन जरूरी हैं।'
रिजिजू सबसे फिट मंत्रियों में से एक
अमिताभ कांत ने रिजिजू की तारीफ करते हुए कहा कि वह सबसे फिट मंत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग भारत का भविष्य हैं और मैं आज मोवेलो साइक्लोथोन में इस तरह की भीड़ देखकर काफी खुश हूं। बता दें कि इस मोलेवो साइक्लोथो रैली में बच्चे, बुजर्ग सहित सैकड़ों लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
Published on:
02 Sept 2018 02:27 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
