
नई दिल्ली।शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र में झमाझम बरसारत हुई। दिल्ली एनसीआर पानी से पूरी तरह तरबतर हो गया।लोगों को जलभराव की वजह से परेशानी तो हुई लेकिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को काफी राहत भी मिली है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। जिससे दिल्ली एनसीआर के लोगों राहत महसूस कर रहे हैं। क्योंकि कुछ दिन से यहां के क्षेत्रों में उमर भरी गर्मी होती जा रही थी। मौसम तो खुशनुमा हुआ ही साथ ही नजारों में भी निखार आ गया