विदेशी सोशल पार्टनर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशीष पांडे के साथ तीन महिला दोस्त थी। जो खास दुबाई से उनसे मिलने आईं थीं। तीन में से दो ब्रिटिश नागरिक हैं, जबकि तीसरी दुबई में ही रहती है। कहा जा रहा है कि इनमें से एक का नाम पामेला है। जो आशीष के साथ बाहर महिला को बुरा भला भी कह रही थी। मीडिया में आई खबरों की मानें तो पामेला से सोशल मीडिया पर जाकर कोई भी दोस्ती कर सकता है और फिर दोस्त बन चुकी पामेला और उसकी दोस्तों को दुनिया के किसी भी कोने में बुला सकता है। पर दोस्ती के लिए उन्हें पैसे देने पड़ते हैं.. जी हां सही सुना आपने। यहां दोस्ती फ्री में नहीं होती बल्कि इसकी कीमत अदा करनी पड़ती है और आशीष पांडे ने उस रात कीमत अदा करने के बाद ही इन खरीदे हुए दोस्तों को दिल्ली बुलाया था।