6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लव जिहाद- मुंबई से दुबई उड़ने वाला था कपल, लेकिन पुलिस ने 15 मिनट पहले ही दबोच लिया

सवा करोड़ और 50 तोला सोना लेकर भाग रही थी शादीशुदा महिला

3 min read
Google source verification
muslim,Hindu,mumbai,Dubai,couple,love jihad,young lady,

हाल ही में एक और लव जिहाद का मामला सामने आया है। लेकिन इस लव जिहाद में झोल है क्योंकि लड़की पहले से ही शादीशुदा है। 23 साल की एक युवती अपने ससुराल से यह कहकर निकली की वह अपने पिता के घर जा रही है क्योंकि उसके बीमार हैं। बस उन्हें देखकर थोड़ी देर में आ जाएगी। सुबह की निकली हुई जब रात तक नहीं आई तो पता चला कि वह लापता हो गई है। लेकिन उस युवती की मोबाइल लोकेशन महाराष्ट्र दिखा रही थी। घरवालों और ससुराल वालों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पता चला की युवती तो मुंबई एयरपोर्ट है और थोड़ी देर में दुबई उड़ने वाली है। उड़ान भरने से 15 मिनट पहले ही युवती को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि युवती का मायका वापी में और युवती का ससुराल वलसाड में है।

फिर दोनों को वापी थाने लाया गया। जिसके बाद शुरू हुआ लव जिहाद का खेल क्योंकि वह हिंदू युवती जिस शख्स के साथ थी वह मुस्लिम था। उस शख्स का नाम सलमान शेख है। युवती की मां ने आरोप लगाया कि वह उसे किडनैप कर के लेकर जा रहा है। लेकिन जैसे ही पुलिस एयरपोर्ट पर पहुंची तो दोनों एकदम सकपका गए। जांच में पता चला कि दोनों पहले कोलकाता जाने वाले थे। जिसके बाद वहां से दुबई के लिए उड़ जाते। दोनों के पकड़े जाने के बाद सलमान के कुछ दोस्त मुंबई से वापी आए ताकि वह उसे वहां से छुड़ा सकें। लेकिन युवती के समाज (भानुशाली) वालों ने सब की जमकर पिटाई की।

पुलिस जांच में सलमान ने बताया कि उसकी उस युवती से दोस्ती उसके कॉलेज में पढ़ने वाली उसकी पुरानी गर्लफ्रेंड के जरिए हुई थी। उसके बाद दोनों एक दूसरे से मिलने लगे और दोनों की बात प्यार में बदल गई। जांच में पुलिस को ये भी पता लगा कि सलमान पिछले कई सालों में बिजनेस के सिलसिले में कई विदेशी यात्रा कर चुका है। जब उससे पुलिस ने पूछा कि उसने इतने देशों में यात्राएं क्योंकि तो उसपर वह शांत रहा।

बता दें की युवती जब घर से भागी तो उसके पास 3 बैग थे। जिसमें 1.25 करोड़ रुपये और 50 तोला सोना भी था। यही नहीं ये भी पता चला कि सलमान और वह युवती पहले शादी कर चुके हैं। दोनों के शादी की वीडियो क्लिप भी है। जब युवती के पिता को ये बात पता चला थी के उसकी बेटी ने एक मुस्लिम शख्स से शादी कर ली है और वह उसे अब ब्लैकमेल कर रहा है, तो मामले को ठंडा करने के लिए युवती के पिता ने सलमान को 3 लाख रुपये भी दिए थे।