26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मश्हूर गीतकार और कवि गोपालदास नीरज का 93 साल की उम्र में एम्स में निधन

मश्हूर गीतकार और कवि गोपालदास नीरज का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया। वह एम्स में भर्ती थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 19 Jul 2018, 9:50 PM IST

Gopal Das Neeraj

Gopal Das Neeraj

नई दिल्ली। हिंदी के मश्हूर गीतकार और कवि गोपालदास नीरज का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। वह एम्स में भर्ती थे। बता दें कि उनकी तबीयत मंगलवार को खराब हो गई थी। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आगरा के लोटस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत में सुधार ना होता देख उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें-टीडीपी ने अविश्वास प्रस्ताव पर मोदी सरकार के खिलाफ केजरीवाल से मांगा समर्थन

एम्स के ट्रामा सेंटर में थे भर्ती

एम्स प्रबंधन ने बताया कि नीरज को बुधवार रात एम्स ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया। यहां पल्मोनरी और मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया था। उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी। लेकिन गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें-अविश्वास प्रस्ताव: सभी पार्टियों के लिए बोलने का समय तय, भाजपा को सबसे ज्यादा मिला वक्त

उत्तर प्रदेश के इटावा के रहने वाले थे नीरज

बता दें कि गोपाल दास नीरज का जन्म 4 जनवरी 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ था। वह हिंदी के प्रसिद्ध कवियों में से एक थे। यहीं नहीं वह हिन्दी फिल्मों में कई सुपरहिट गाने भी लिख चुके थे। दिवंगत गोलदास नीरज को उनकी रजनाओं के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें-टीडीपी ने अविश्वास प्रस्ताव पर मोदी सरकार के खिलाफ केजरीवाल से मांगा समर्थन

पद्मश्री और पद्मभूषण से किया जा जुका है सम्मानित

नीरज को साल 1991 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं, 2007 में पद्मभूषण सम्मान से भी नवाजा गया। यही नहीं उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार ने यश भारती सम्मान से भी सम्मानित किया है। कई सुपरहिट गाने लिख चुके गोपालदास नीरज को तीन बार फिल्म फेयर अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।