महाराष्ट्र : 5 महीने बाद 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, 53 की मौत
नई दिल्लीPublished: Mar 06, 2021 07:45:14 am
- 17 अक्टूबर, 2020 के बाद पहली बार दस हजार से ज्यादा मामले सामने आए।
- महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 21 लाख 98 हजार 399 हुई।


मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1,174 नए मामले सामने आए।
नई दिल्ली। देशभर में जारी कोरोना वायरस संक्रमण के बीच महाराष्ट्र में कोरोना महामारी तेजी से पांव पसार रही है। पिछले घंटे में कोरोना संक्रमण के एक दिन में 10,216 नए मामले सामने आए हैं। यह 17 अक्टूबर, 2020 के बाद एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं। इसी के साथ महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 21 लाख 98 हजार 399 हो गई है।