scriptCoronavirus: महाराष्ट्र में पुराने सभी रिकॉर्ड टूटे, 24 घंटे में कोरोना के 31 हजार से ज्यादा मामले | Maharashtra reports 31,855 new Corona cases | Patrika News

Coronavirus: महाराष्ट्र में पुराने सभी रिकॉर्ड टूटे, 24 घंटे में कोरोना के 31 हजार से ज्यादा मामले

locationनई दिल्लीPublished: Mar 24, 2021 11:49:18 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार ने भी बुधवार को चिंता व्यक्त की है। 31,855 नए मामले सामने आए हैं।

,

,

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कारण स्थिति गंभीर होती जा रही है। राज्य में लगातार कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बुधवार को महाराष्ट्र में पुराने सभी रिकॉर्ड्स टूट गए हैं। राज्य में 31,855 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार ने भी बुधवार को चिंता व्यक्त की है।
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में बुधवार को कोरोना के 31,855 मामले सामने आए। वहीं 15098 लोग बीमारी से ठीक हो गए हैं। आज 95 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गई। नए आंकड़ों के बाद महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 25,64,881 तक हो गई है। कुल रिकवरी 22,62,593 है। वहीं अब तक 53,684 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में 2,47,299 सक्रिय मामले हैं।
ये भी पढ़ें: कोरोना के इलाज में फाइजर की बड़ी पहल, खाने वाली दवा का परीक्षण शुरू

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई का भी बुरा हाल है। यहां पर पहली बार पांच हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। शहर में 5185 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 2088 नए लोग ठीक हुए और छह लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक शहर में 3,74,611 कुल मामले सामने आए हैं। अभी तक 3,31,322 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 11,606 लोगों की मौत हुई है। वहीं, मुंबई में कोरोना वायरस के 30,760 सक्रिय मामले हैं।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना संक्रमण के 2,538 नए मामले मिले हैं। संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,93,154 तक पहुंच चुके हैं। जबकि 11 मरीजों की मौत हो गई। जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,403 तक पहुंच गई है। पालघर में कोविड-19 के कुल मामले 47,830 पहुंच गए हैं। यहां पर मरने वालों की संख्या 1,212 तक हो गई है।
महाराष्ट्र में मामले बढ़ने के बाद पाबंदियों का दौर जारी है। बीड जिले में 26 मार्च से 4 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। नागपुर, मुंबई और पुणे के अलावा बीड जिले में भी बड़ी संख्या में बीते कुछ समय से कोरोना वायरस के मामले मिल रहे थे। इससे पहले नागपुर में प्रशासन ने 15 से 21 मार्च तक के लिए पूरी तरह से लॉकडाउन किया था, जिसे बढ़ाकर 31 मार्च करा गया है। महाराष्ट्र के कई जिलों में नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है। 10 दिनों के लॉकडाउन के दौरान मैरिज हॉल, होटल और रेस्तरां बंद रहेंगे। इसके साथ सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश है।

ट्रेंडिंग वीडियो