
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में पूरी सख्ती के बावजूद कोरोना वायरस का संक्रमण थमता नजर नहीं आ रहा। इसी का परिणाम है कि राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो महाराष्ट्र में कोरोना के 43,183 केस सामने आए हैं। जबकि 249 लोग इस खतरनाक वायरस की भेंट चढ़ गए। हालांकि राहत की बात यह है कि 32,641 लोग कोविड-19 को मात देकर हॉस्पिटल से अपने घरों को लौटे हैं।
महाराष्ट्र एक नजर—
कुल केस: 28,56,163
कुल रिकवरी: 24,33,368
कुल सक्रिय केस: 3,66,533
कुल मौत: 54,898
अकेले मुंबई की अगर बात करें तो बई में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 8,646 नए केस सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 18 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि इस दौरान 5,031 लोग अस्पताल से छुट्टी पाकर अपने घरों को लौट गए हैं।
मुंबई एक नजर—
कुलस केस: 4,23,360
कुल रिकवरी: 3,55,691
कुल सक्रिय केस: 55,005
Updated on:
01 Apr 2021 10:27 pm
Published on:
01 Apr 2021 09:26 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
