
पश्चिम बंगाल: प्रवासी मजदूरों की वापसी के लिए ममता सरकार ने बनाई नोडल अफसरों की टीम
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) की ममता बनर्जी सरकार ( Mamta Banerjee Government ) ने लॉकडाउन ( Lockdown ) में फंसे प्रवासियों की सुरक्षित वापसी के लिए बड़ा कदम उठाया है।
ममता सरकार ने प्रवासी मजदूरों ( Migrant workers ) समेत लॉकडाउन में फंसे अन्य लोगों की वापसी के लिए नोडल अधिकारियों की एक टीम गठित की है।
सचिवालय से जुड़े एक सूत्र के अनुसार तृणमूल कांग्रेस ( Trinamool Congress ) सरकार ने लॉकडाउन के चलते बाहरी राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरो का डेटा बेस ( Data base ) तैयार किया है।
सचिवालय सूत्रों के अनुसार नोडल अधिकारियों की टीम में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को शामिल किया गया है।
यह टीम प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए अन्य राज्यों के लगातार संपर्क में हैं। इसके साथ ही सीनियर मोस्ट आईएएस अधिकारियों को नोडल टीम का मेंबर बनाया गया है।
ये आईएएस दूसरे राज्यों के अपने समकक्षों के साथ कॉर्डिनेटर करेंगे।
इनका मुख्य काम लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों, तीर्थयात्रियों, छात्रों व पर्यटकों की सुरक्षित व सुगम यात्रा सुनिश्चित कराना है।
जानकारी के अनुसार नोडल टीम में--
इनको अलग—अलग राज्यों के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है।
Updated on:
19 May 2020 09:12 am
Published on:
18 May 2020 08:33 pm

बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
