पटना।बिहार की राजधानी पटना से एक दर्दनाक हादसे की खबर है। पटना जंक्शन में दिवार गिरने से एक यात्री की मौत हो गई। जानकारी है कि पटना जंक्शन पर वेटिंग रूम के बाथरुम की दीवार गिर गई, जिसमें दबने से एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। यात्री की पहचान वीर बहादुर सिंह के रूप में हुई है। वीर बहादुर सिंह वैशाली के महनार क्षेत्र के रहने वाले थे।