7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान को भारत की चेतावनी, हम हर तरह से जवाब देने को तैयार- विदेश मंत्रालय

अनुच्छेद 370 हटने के बाद तिलमिलाया पाकिस्तान पाकिस्तान ने ट्रेनें बंद करने का किया फैसला कश्मीर मुद्दा उठाना बंद करे पाकिस्तान- विदेश मंत्रालय    
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 10 Aug 2019, 8:15 AM IST

Raveesh kumar

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद भारत में भले ही शांति हो लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान खासा परेशान है। पाकिस्तान ने आज फिर थार एक्सप्रेस को बंद कर दिया है। इससे पहले पाक ने समझौता एक्सप्रेस पर रोक लगा दी थी। पाकिस्तान की करतूत पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को हर तरह से जवाब देने को तैयार हैं।

पाकिस्तान सच्चाई को कबूल करे- भारत

भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को फटकार लगाते हुए कहा कि इस्लामाबाद अपनी नापाक हरकत बंद करे। विदेश मंत्रायल के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान सच्चाई को कबूल करे और दुनिया के सामने कश्मीर का राग अलापना बंद करे। कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है। इस मामले पर कई देशों से बातचीत की गई है और संयुक्त राष्ट्र भारत का पक्ष अच्छी तरह से जानता है।

ये भी पढ़ें: इमरान खान में बढ़ी बौखलाहट, समझौता ट्रेन के बाद अब 'थार एक्सप्रेस' पर लगाई रोका

भारत ने दर्ज किया विरोध

ट्रेनें रोकने के फैसले पर भारत ने विरोध दर्ज किया है। भारत ने कहा कि बिना बातचीत किए पाकिस्तान ने ट्रेनों को रोक दिया गया। पाकिस्तान को इस पर पुनर्विचार करने करने की जरूरत है।

सेना प्रमुख ने पाक को दी थी चेतावनी

गौरतलब है कि गुरुवार को भारतीय सेना ने एलओसी पर बढ़े तनाव को लेकर अलर्ट जारी किया था। सेना प्रमुख बिपिन रावत ने इस मामले में पूरी जानकारी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को दी थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि भारत पाकिस्तान को हर जवाब देने को तैयार है।